डायरेक्टर कबीर खान ने खोला राज, कहा-1983 की टीम क्वालीफाइंग के बाद ही लौटने की तैयारी में थी
फिल्म '83' कबीर खान द्वारा निर्देशित एक खेल ड्रामा फिल्म है जो 1983 में भारत के क्रिकेट विश्व कप जीत की अविश्वसनीय, लेकिन सच्ची कहानी पर आधारित है. भारत के विश्व कप सफर से जुड़े कई दिलचस्प पहलू और तथ्य है. इसमें 1983 की क्रिकेट टीम के बारे में ऐसे ही एक किस्से को हाईलाइट किया गया है.
फिल्म '83' कबीर खान (Kabir Khan) द्वारा निर्देशित एक खेल ड्रामा फिल्म है जो 1983 में भारत के क्रिकेट विश्व कप जीत की अविश्वसनीय, लेकिन सच्ची कहानी पर आधारित है. भारत के विश्व कप सफर से जुड़े कई दिलचस्प पहलू और तथ्य है. इसमें 1983 की क्रिकेट टीम के बारे में ऐसे ही एक किस्से को हाईलाइट किया गया है. भारतीय टीम के लिए मध्य-टूनार्मेंट के दौरान ही वापसी की टिकट बुक कर दी गई थी, क्योंकि किसी ने भी नहीं सोचा था कि वे 20 जून 1983 को समाप्त होने वाले ग्रुप मैचों में सफल होंगे और सेमीफाइनल 22 जून को होने वाला था.
इतना ही नहीं, टीम के क्रिकेटरों में से सात, जिनमें से कुछ ने उसी समय शादी की थी, उन्होंने ग्रुप मैच खत्म होने के तुरंत बाद ही अपनी पत्नियों के साथ छुट्टियां मनाने की योजना भी बना रखी थी. उन्होंने 20 जून की रात को न्यूयॉर्क के लिए अपने टिकट भी बुक किए थे. यह भी पढ़े:कबीर खान की फ़िल्म ’83 में पंकज त्रिपाठी प्रबंधक पीआर मान सिंह की भूमिका में आएंगे नज़र!
इस किस्से को लेकर कबीर खान ने साझा किया, "यह कहानी मुझे श्रीकांत ने बताई थी कि कैसे सभी को विश्वास था कि भारत वल्र्ड कप नहीं जीत पाएगा. यहां तक कि खुद भारतीय खिलाड़ियों को भी यही लगता था कि वे वल्र्ड कप नहीं जीत सकते. इसके उदाहरण के तौर पर श्रीकांत ने हमें बताया कि जब उनका सलेक्शन हुआ, वे सभी बेहद खुश थे और श्रीकांत की उस समय वल्र्ड कप से कुछ वक्त पहले ही यानी मार्च में ही शादी हुई थी. जब उन्हें सलेक्शन की खबर मिली तो उन्होंने निर्णय लिया कि वे लंदन जा कर कुछ मैच वहां खेलेंगे और फिर वहां से 10,000 रुपये और लगाकर छुट्टियां मनाने के लिए वहीं से न्यूयॉर्क रवाना हो जाएंगे. इन खिलाड़ियों ने अपनी पत्नियों से भी कह दिया था कि ग्रुप मैच के बाद वे सभी घूमने निकल जाएंगे और इसलिए सात खिलाड़ियों ने एडवांस में ही लंदन से न्यूयॉर्क की टिकट बुक करवा रखी थी. फिर श्रीकांत ने बताया कि कैसे एक के बाद एक मैच जीतने के बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और एक-एक कर अपनी घूमने की टिकट कैंसिल करवाते गए."
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

