क्रिकेट

कोरोना संकट के बीच सचिन तेंदुलकर ने 4000 लोगों को दिया वित्तीय मदद

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर करीब 4000 लोगों की सहायता के लिए दान दिया है. इनमें बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के बच्चे भी शामिल हैं.

कोरोना संकट के बीच सचिन तेंदुलकर ने 4000 लोगों को दिया वित्तीय मदद
सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: Getty Images)

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर करीब 4000 लोगों की सहायता के लिए दान दिया है. इनमें बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के बच्चे भी शामिल हैं. सचिन ने यह दान मुंबई स्थित गैर-लाभकारी संगठन हाई फाइव यूथ फाउंडेशन को दिया है. संगठन ने इसके लिए ट्विटर पर सचिन का शुक्रिया अदा किया. संस्था ने ट्विटर पर लिखा, " धन्यवाद सचिन, एक बार फिर साबित हो रहा है कि खेल करुणा को प्रोत्साहित करता है. हमारे कोविड-19 फंड में आपने जो दान दिया है, उससे हमें 4000 कमजोर लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी. जिनमें बीएमसी स्कूल के बच्चे भी शामिल हैं. हमारे उभरते खिलाड़ी आपको धन्यवाद देते हैं, लिटिल मास्टर."

47 वर्षीय सचिन ने भी संगठन को सराहनीय काम के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, " दैनिक वेतन भोगी परिवारों के समर्थन में आपके प्रयासों के लिए टीम को शुभकामनाएं."

यह भी पढ़ें- सुरेश रैना ने वर्ल्ड कप 2011 जीत का श्रेय सचिन तेंदुलकर को दिया

इससे पहले सचिन ने कोविड-19 के खिलाफ अपना योगदान देते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रत्येक को 25-25 लाख रुपये का दान दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).