कोरोना संकट: महाराष्ट्र के टैक्सी-ऑटो ड्राइवर यात्रियों को लेकर यूपी, बिहार के लिए निकले
कोई ट्रेन नहीं, कोई बस नहीं, कोई उड़ान नहीं, लेकिन मुंबई के ऑटो, कैब, टैक्सी चालकों का हौसला पस्त नहीं हुआ है. पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से, जिनके पास खुद का ऑटो-रिक्शा या टैक्सी है, वे मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) से बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्यप्रदेश या हरियाणा में अपने गांवों जाने के लिए रवाना हुए हैं.