बॉलीवुड

रिद्धिमा कपूर को आई पिता ऋषि कपूर की याद, सोशल मीडिया पर साझा की 'क्लासिक' तस्वीरें

रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता को काफी याद कर रही हैं. वह आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावना प्रकट कर रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पिता, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन से प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.

रिद्धिमा कपूर को आई पिता ऋषि कपूर की याद, सोशल मीडिया पर साझा की 'क्लासिक' तस्वीरें
रिद्धिमा कपूर साहनी और ऋषि कपूर (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 16 मई: रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) अपने पिता को काफी याद कर रही हैं. वह आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावना प्रकट कर रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पिता, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन से प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.

पहली तस्वीर में ऋषि अपनी पत्नी नीतू के हाथ में हाथ डाले वाक कर रहे हैं. रिद्धिमा ने इस फोटो को कैप्शन दिया, "क्लासिक" दूसरी तस्वीर एक स्क्रैबल बोर्ड की है. उसने कैप्शन दिया, "मेरे पापा को अपने स्क्रैबल से प्यार था! उन्होंने इसे न्यूयॉर्क में खरीदा था." यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई पहुंचने के बाद हुई भावुक, पिता को याद करते हुए पोस्ट की ये फोटो

यह भी पढ़ें: RIP Rishi Kapoor: करीना कपूर ने चाचा ऋषि कपूर को याद करते हुए शेयर की ये फोटो, कहा- आपकी जगह कोई नहीं ले सकता

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ऋिषि कपूर औैर नीतू कपूर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी साझा की हैं. ऋषि कपूर का पिछले 30 अप्रैल को निधन हो गया. वह 67 साल के थे और ल्यूकेमिया से पिछले दो सालों से पीड़ित थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).