QTG vs ISU, PSL 2026 9th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त
क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Quetta Gladiators vs Islamabad United, Pakistan Super League 2026 9th Match Live Streaming And Telecast Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का नौवां मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (QUE vs ISL) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने इस सीजन में एक जीत और एक हार के साथ संतुलित शुरुआत की है. वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, ऐसे में वे इस मैच में वापसी करना चाहेंगे. यह भी पढ़ें: LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से रौंदा, समीर रिज़वी ने खेली धमाकेदार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के नौवें मुकाबले में गुरुवार (2 अप्रैल) को क्वेटा ग्लैडिएटर्स (QUE) का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए शमील हुसैन शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं. वहीं, अबरार अहमद ने पिछले मैच में तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. दूसरी तरफ, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है. डेवोन कॉनवे, शादाब खान और इमाद वसीम जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड (QUE vs ISL Head To Head)

पाकिस्तान सुपर लीग में दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 12 मैच जीते हैं जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड को 10 मुकाबलों में जीत मिली है.

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहा है. यहां खेले गए मुकाबलों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं. हालांकि, सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को भी मदद मिलती है.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नौवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (QUE vs ISL 9th T20 Match Date And Venue)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का नौवां मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (QUE vs ISL 9th T20 Match Live TV Channel Telecast In India)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का नौवां मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.

भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch QUE vs ISL 9th T20 Match Live Streaming In India)

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध नहीं होगी. लेकिन फैंस इस मुकाबले का लुफ्त फैनकोड ऐप पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QUE vs ISL 9th T20 Match Playing Prediction)

क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे, रिली रोसो, हसन नवाज, बेन मैकडरमॉट (विकेटकीपर), टॉम करन, अहमद दानियाल, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

इस्लामाबाद यूनाइटेड: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद.

नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स क्रिकेट टीम बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.