Lockdown 4: लॉकडाउन से जामिया हॉस्टल में फंसे छात्र घरों के लिए रवाना
जामिया विश्वविद्यालय से रवाना की गई बसें कटिहार, पूर्णिया, मुज़फ्फरपुर, नालंदा और भागलपुर जिलों के लिए रवाना हुईं. पांच बसों में एक स्टुडेंट ग्रुप लीडर के साथ 130 छात्र सवार हुए. पश्चिम बंगाल के 3 छात्र भी कटिहार जाने वाली बस से गए. वे वहां से, अपने इंतेजाम से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे