देश

बिहार: छापेमारी के लिए निकले 3 पुलिसकर्मी सहित 4 की सड़क हादसे में हुई मौत

बिहार के गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र में ट्रक और खनन विभाग के वाहन में हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो होमगार्ड के जवान और एक स्पेशल ऑक्जीलरी पुलिस का जवान तथा एक चालक शामिल है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

बिहार: छापेमारी के लिए निकले 3 पुलिसकर्मी सहित 4 की सड़क हादसे में हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

गया, 22 मई: बिहार (Bihar) के गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र में ट्रक और खनन विभाग के वाहन में हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो होमगार्ड के जवान और एक स्पेशल ऑक्जीलरी पुलिस (सैप) का जवान तथा एक चालक शामिल है.

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर रात पंचानपुर-गया मार्ग पर खनन विभाग के अधिकारी छापेमारी के लिए निकले थे. कोसमा पहाड़ी से गिट्टी लेकर पंचानपुर की ओर जा रही मोरम लदे ट्रक को पुलिस वाले रोकवा रहे थे. इस दौरान ट्रक की चपेट में खनन विभाग की गाड़ी आ गई और दर्दनक हादसा हुआ. घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया.

यह भी पढ़ें: प्रवासी मजदूरों को अवैध रूप से बिहार ले जाने की कोशिश करने पर बस मालिक और डूाइवर गिरफ्तार

टेकारी के थाना प्रभारी ने राम लखन पंडित ने बताया कि इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो होमगार्ड के जवान, एक सैप का जवान और एक चालक शामिल हैं. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).