Pune Bridge Collapse: पुणे इंद्रायणी ब्रिज हादसे में दो की मौत, 32 जख्मी, सीएम फडणवीस ने बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश; VIDEO
पुणे के इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने के बाद कई लोगों के बहने की खबर है. लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद कुछ लोगों को बचा लिया गया है, दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, कुछ अभी भी फंसे हुए हैं.