Worldwide Coronavirus Update: दुनियाभर में कोरोना के आकड़ें 1.44 करोड़ के पार, अब तक 605,116 संक्रमितों की हुई मौत
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.44 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 605,000 से अधिक हो गई है. ब्राजील 2,098,389 संक्रमण और 79,488 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है. सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की दृष्टि से भारत तीसरे 1,077,781 स्थान पर है