दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच बार में पार्टी करने पर 41 गिरफ्तार, हुक्का पार्टी का किया भंडाफोड़
कोरोनो वायरस महामारी के मद्देनजर बार और रेस्तरां में अवैध रूप से जमावड़े पर शिंकजा कसते हुए दिल्ली पुलिस ने पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में एक बार में एक और हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में कुल 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें बार का मालिक भी शामिल है. एक ही क्षेत्र में बार में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी छापेमारी है.
नई दिल्ली, 20 जुलाई: कोरोनो वायरस (Coronavirus) महामारी के मद्देनजर बार और रेस्तरां में अवैध रूप से जमावड़े पर शिंकजा कसते हुए दिल्ली पुलिस ने पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में एक बार में एक और हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में कुल 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें बार का मालिक भी शामिल है. एक ही क्षेत्र में बार में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी छापेमारी है. बाहरी दिल्ली (Delhi) के डीसीपी ए. कोआन ने कहा, "40 लॉकडाउन उल्लंघनकर्ताओं और बार के एक मालिक की गिरफ्तारी के साथ और व्हिस्की, बीयर और हुक्का की बरामदगी के साथ, पी.एस. पश्चिम विहार ईस्ट की पुलिस टीम ने महामारी के बीच लोगों के अवैध जमावड़े का भंडाफोड़ किया है."
पुलिस रविवरा को जब गश्त के दौरान क्रॉस रोड कैफे के पास पहुंची, तो उन्होंने कैफे से आते शोरशराबे कोसुना, इसलिए उन्होंने इसे जांचने का फैसला किया. बाद में, क्षेत्र के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) कृष्ण बल्लव झा ने अपनी टीम के साथ परिसर में छापा मारा और पाया कि पुरुष और महिलाएं कोरोना बीमारी के संपर्क में आने के डर के बिना सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को तोड़ते हुए पार्टी कर रहे थे. यह पाया गया कि मालिक तन्वय सिंघल 40 लोगों (15 लड़कियों और 25 लड़कों) को व्हिस्की, बीयर और हुक्का ऑफर कर रहा था, जो कैफे के अंदर थे.
यह भी पढ़ें: Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक असलम शेख कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
टीम ने मौके से शराब और हुक्का जब्त किया. इसके बाद, एक प्राथमिकी दर्ज की गई और कैफे के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया. लॉकडाउन उल्लंघन के लिए कुल 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले 14 जुलाई को, पश्चिम विहार के पुष्कर एन्क्लेव में प्लेक रेस्तरां में सात महिलाओं सहित कुल 31 लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए गए थे, उन्हें कानून की उचित धाराओं के तहत पकड़ा गया, रेस्तरां के मालिकों को भी पकड़ा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

