खेल

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद ट्रेनिंग पर लौटे नोवाक जोकोविच

कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद वल्र्ड नंबर-1 सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच फिर से ट्रेनिंग पर लौट आए हैं. बेलग्रेड में नोवाक टेनिस सेंटर के मुख्य कोच बोरिस बोस्जाकोविच ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें सर्बियाई खिलाड़ी हमवतन फिलिप क्राजिनोविच के साथ ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं.

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद ट्रेनिंग पर लौटे नोवाक जोकोविच
नोवाक जोकोविच (Photo Credits-IANS)

कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद वल्र्ड नंबर-1 सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच फिर से ट्रेनिंग पर लौट आए हैं. बेलग्रेड में नोवाक टेनिस सेंटर के मुख्य कोच बोरिस बोस्जाकोविच ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें सर्बियाई खिलाड़ी हमवतन फिलिप क्राजिनोविच के साथ ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं.

जोकोविच उन कई खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने एड्रिया टूर में खेला था और कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसी दौरान उन्होंने एक नाइट क्लब में पार्टी भी की थी. इसके बाद जोकोविच, उनकी पत्नी और तीन अन्य खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था. उन्होंने इस टूर्नामेंट को सर्बिया व क्रोएशिया में आयोजित कराने में मदद करने की जिम्मेदारी ली थी.

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | आस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार किर्गियोस ने एटीपी प्रमुख को ‘आलू’ कहा

17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच को बाद में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और बाद में उन्होंने इस टूर्नामेंट को सर्बिया व क्रोएशिया में आयोजित कराने में मदद करने के लिए माफी भी मांगी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).