Flood in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 644 गांव बाढ़ से प्रभावित, स्थानीय लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित स्थान
उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में कम से कम 644 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. आधिकारिक सूत्रों से यह जानकारी मिली है. राहत आयुक्त संजय गोयल ने एक बयान में कहा कि ये गांव अंबेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फरुर्खाबाद, गोंडा, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ, संत कबीर नगर और सीतापुर जिलों के हैं.