देश

हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने 7 सितंबर से मेट्रो बहाल करने की दी अनुमति

हैदराबाद मेट्रो रेल 7 सितंबर से फिर से शुरू हो जाएगी. तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को मेट्रो परिचालन को बहाल करने की अनुमति दी थी. राज्य सरकार ने मंगलवार को 'अनलॉक 4' दिशानिर्देश जारी किए. गैर-शैक्षिक कर्मचारियों को बुलाने की अनुमति दी गई.

हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने 7 सितंबर से मेट्रो बहाल करने की दी अनुमति
हैदराबाद मेट्रो सेवा (Photo Credits: Twitter)

हैदराबाद, 2 सितंबर: हैदराबाद मेट्रो रेल (Metro Rail) 7 सितंबर से फिर से शुरू हो जाएगी. तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को मेट्रो परिचालन को बहाल करने की अनुमति दी थी. राज्य सरकार ने मंगलवार को 'अनलॉक 4' दिशानिर्देश जारी किए. इसने दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अनलॉक-4 दिशानिर्देशों के बाद सरकारी आदेश के तहत मेट्रो रेल को 7 सितंबर से क्रमबद्ध तरीके से परिचालन की अनुमति दी. हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड (Hyderabad Metro Rail Limited) ने 22 मार्च से परिचालन बंद कर दिया था.

भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क एचएमआरएल हर दिन 55 ट्रेनों का परिचालन किया करता था और करीब 4.5 लाख लोग यात्रा करते थे. सरकारी आदेश के अनुसार, राज्य भर में स्कूल, कॉलेज, शिक्षण और कोचिंग संस्थान, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क और सिनेमाघर बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 30 सितंबर तक बढ़ाया गया, मेट्रो रेल सेवा का संचालन 8 सितंबर से श्रेणीबद्ध तरीके से होगा शुरू

मुख्य सचिव सोमेश कुमार द्वारा जारी आदेशों में 21 सितंबर से ऑनलाइन कक्षाओं से संबंधित कार्य के लिए स्कूलों में अधिकतम 50 प्रतिशत शैक्षिक और गैर-शैक्षिक कर्मचारियों को बुलाने की अनुमति दी गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).