बीजिंग: एक और चीनी कंपनी शिजी ग्रुप ने बेचा अपना अमेरिकी कारोबार
टिकटॉक पिछले काफी समय से सुर्खियों में है. कभी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा इसकी मूल कंपनी बाइटडांस पर अमेरिका में कारोबार को बेचने के दबाव के चलते, तो कभी कंपनी के सीईओ केविन मेयर के इस्तीफा देने की खबर के चलते, किसी न किसी वजह से यह चीनी कंपनी खबरों में है.
बीजिंग/सैन फ्रांसिस्को, 2 सितंबर: टिकटॉक (Tik Tok) पिछले काफी समय से सुर्खियों में है. कभी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा इसकी मूल कंपनी बाइटडांस पर अमेरिका में कारोबार को बेचने के दबाव के चलते, तो कभी कंपनी के सीईओ केविन मेयर के इस्तीफा देने की खबर के चलते, किसी न किसी वजह से यह चीनी कंपनी खबरों में है. अब खबर आ रही है कि चीन की एक और कंपनी शिजी ग्रुप भी अमेरिका में अपना कारोबार बेचने की तैयारी में है.
शिजी समूह, चीन में स्थित एक वैश्विक आतिथ्य प्रौद्योगिकी सेवा देने वाली कंपनी है जिसके ग्राहकों में केमपिनस्की होटल भी शामिल है. द ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक प्रशासनिक आदेश के बाद ग्रुप ने मंगलवार को कहा कि बोर्ड ने अमेरिका द्वारा नियंत्रित अपनी सहायक कंपनी 'स्टे एन टच' को सौ फीसदी तक बेचने का फैसला लिया है. इसका कारोबार संयुक्त राज्य अमेरिका में होटलों का संचालन करने वाली कंपनी एमआरसी को सौंपा जाएगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का ठेका चीनी कंपनी STEC को देने का विरोध हुआ तेज, आरएसएस के सहयोगी ने भी जताई आपत्ति
बीजिंग के स्वतंत्र इंटरनेट विश्लेषक लियू डिंगडिंग ने ग्लोबल टाइम्स को बताया, "राज्य में 'राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होने' के आधार पर अमेरिकी सरकार द्वारा चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर कार्रवाई किए जाने के बीच, टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के बाद शिजी कथित तौर पर दूसरी ऐसी चीनी कंपनी होगी जिस पर अपने अमेरिकी परिचालन को बेचने का दबाव डाला गया है."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

