विदेश

Coronavirus Update: UAE में कोरोना संक्रमण के 574 नए मामले आए सामनें, कुल संख्या 70,805

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोरोना वायरस के 574 नए मामले दर्ज होने के बाद यहां कुल मामलों की संख्या 70,805 हो गई है. यूएई के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी.

Coronavirus Update: UAE में कोरोना संक्रमण के 574 नए मामले आए सामनें, कुल संख्या 70,805
कोरोना से जंग (Photo Credit- PTI)

दुबई, 2 सितम्बर: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 574 नए मामले दर्ज होने के बाद यहां कुल मामलों की संख्या 70,805 हो गई है. यूएई के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी.

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यहां एक दिन में 560 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हो गए हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 61,491 हो गई है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Worldwide Update: दुनियाभर में COVID-19 का आकड़ा 2.56 करोड़ के पार, अबतक 855,444 कोरोना संक्रमितों की हुई मौत

मंगलवार को यहां इस बीमारी से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई जिसके बाद कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या अभी भी 384 बनी हुई है. बता दें कि खाड़ी के देशों में यूएई में ही कोरोनावायरस के मामले सबसे पहले दर्ज हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).