Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 से हुई मौतों का आकड़ा 9 लाख के पार, संक्रमण के मामले मामले 2.76 करोड़ से अधिक
वैश्विक स्तर पर कोविड -19 से हुई मौतों की संख्या 900,000 से अधिक हो गई हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीएसएसई के आंकड़ों से खुलासा हुआ कि वैश्विक स्तर पर मौत का आंकड़ा बुधवार को बढ़कर 900,079 हो गया, वहीं दुनियाभर में कोविड-19 के मामले 2.76 करोड़ से अधिक हो गए थे.