देश

दिल्ली: पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अंधीर रंजन चौधरी का किया गया चयन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोक सभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. ये पद सोमेन मित्रा के निधन के बाद से खाली था. उनका देहांत इसी साल जुलाई में कोलकाता में हो गया था.

दिल्ली: पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अंधीर रंजन चौधरी का किया गया चयन
अधीर रंजन चौधरी (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 10 सितम्बर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) ने लोक सभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) को पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. ये पद सोमेन मित्रा के निधन के बाद से खाली था. उनका देहांत इसी साल जुलाई में कोलकाता में हो गया था.

अधीर रंजन चौधरी यूपीए के समय केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं. वो बंगाल में कांग्रेस (Congress) के एक तेज तर्रार नेता माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Congress Leaders Arrested: लखनऊ में आज रात 9 बजे 9 मिनट के अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई नेता गिरफ्तार

अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अधीर रंजन चौधरी के लिए कांग्रेस पार्टी को राज्य में फिर से खड़ा करना एक बड़ी चुनौती होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).