Hindi Diwas 2020: दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है हिंदी, इसे संवार रहे नए रचनाकार
बदलते समय के साथ हिंदी में भी बदलाव हो रहा है. वह नए जमाने के हिसाब से कदमताल करती नजर आ रही है. हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है, लेकिन बीते कुछ वर्षों में जिस कदर अंग्रेजी का प्रचार प्रसार हुआ, उसका नुकसान हिंदी को ही हुआ. किताबों में कठिन शब्दों के प्रयोग ने भाषा को जटिल बना दिया है