जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जिले के मारवाल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के मारवाल में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ शुरू हो गई. आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.
श्रीनगर, 15 सितम्बर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) जिले के मारवाल (Marwal) में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस और सेना की संयुक्त टीम द्वारा आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर इलाके की घेराबंदी करने और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद ये मुठभेड़ शुरू हुई.
जैसे ही सुरक्षाबल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी (Terrorist) छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.
Jammu and Kashmir: Encounter underway at Marwal area of Pulwama. Police and security forces are carrying out the operation. More details awaited. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/hcFOIXtAk9
— ANI (@ANI) September 15, 2020
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीमावर्ती इलाकों पर की गोलाबारी, मोर्टार के गोले भी दागे
पुलिस ने कहा, "पुलवामा के मारवाल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षाबल आतंकवादियों को करारा जवाब दे रहे हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

