COVID-19 Updates in Bihar: बिहार में अब 1. 80 लाख कोरोना संक्रमित, रिकवरी रेट 92 फीसदी से ऊपर
बिहार में सोमवार को कोरोना के 1,150 नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या 1,80,032 तक पहुंच गई है. राज्य में अब तक 1,66,188 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. रिकवरी रेट 92 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,150 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,80,032 पहुंच गई है.