उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की बड़ी चेतावनी, बोले- नए यूपी में माफियाओं को संरक्षण नहीं, केवल मानमर्दन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी ने वह दौर भी देखा है जब अपराधी-माफिया राजनीतिक दलों की नीतियां तय करते थे. सत्ता इन्हें सिर-आंखों पर रखती थी, जिसकी बदौलत यह लोग खूब फले-फूले. गरीबों की जमीनों पर काबिज कर महल खड़े कर लिए. पर अब यह सब नहीं चलेगा. यह नया यूपी है, जो अपराधियों का मानमर्दन करता है.