Coronavirus Cases in India: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 54,044 नए मामले दर्ज, 717 संक्रमित मरीजों की हुई मौत
भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 54,044 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं इसी अवधि में संक्रमण से होने वाली और 717 मौतें दर्ज की गई हैं. इन आंकड़ों के साथ देश में बुधवार को संक्रमण का कुल आंकड़ा 76,51,107 हो गया. कोविड-19 रोग के प्रबंधन के लिए नेशनल क्लिनिकल प्रोटोकॉल से प्लाज्मा थेरेपी को हटाया जा सकता है.