Rajasthan: शराब के ठेकदार से दलित सेल्समैन ने मांगी तनख्वाह तो जिंदा जलाया, मामला दर्ज
एक दर्दनाक घटना में, राजस्थान के अलवर जिले में एक शराब ठेकेदार ने सेल्समैन के रूप में काम करने वाले एक दलित युवक को कथित रूप से पांच महीने का अपना बकाया वेतन मांगने पर उसे आगे के हवाले कर दिया. पुलिस ने कहा कि कमल किशोर का अधजला शव बाद में शराब की दुकान में डीप फ्रीजर में मिला. कमल के भाई रूप सिंह ने खैरथल पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें उसने उल्लेख किया कि शराब ठेकेदार सुभाष और राकेश यादव से बकाया वेतन मांगने पर कमल किशोर को जिंदा जला दिया गया. दोनों फरार हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने सोमवार को ट्वीट किया, "ऐसा लगता है कि हम अफ्रीका में सोमालिया में रह रहे हैं, जहां कोई कानून-व्यवस्था नहीं है. क्या सीएम अशोक गहलोत को अपने पद पर रहने का कोई हक है. उन्होंने एक हैशटैग क्राइम कैपिटल राजस्थान भी लगाया.