Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 4.44 करोड़ तक पहुंचे, अब तक 1.173 लाख से अधिक की हुई मौत
वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 4.44 करोड़ हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मृत्यु बढ़कर 1,173,270 हो गई है. अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक 8,855,182 संक्रमण के मामलों और इससे हुई 227,673 लोगों की मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है. वहीं संक्रमण से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 158,456 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है.