बॉलीवुड

4 Years of ADHM: फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के पूरे हुए 4 साल, कलाकारों ने पोस्ट की तस्वीरें

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को रिलीज हुए आज चार साल पूरे हो गए हैं. इस अवसर पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और निर्देशक करण जौहर ने फिल्म को याद किया. अनुष्का ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "एडीएचएम के 4 साल पूरे. "

4 Years of ADHM: फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के पूरे हुए 4 साल, कलाकारों ने पोस्ट की तस्वीरें
फिल्म ए दिल है मुश्किल पोस्टर (Photo Credits: Twitter)

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' (Ae Dil Hai Mushkil) को रिलीज हुए आज चार साल पूरे हो गए हैं. इस अवसर पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और निर्देशक करण जौहर(Karan Johar) ने फिल्म को याद किया. अनुष्का ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "एडीएचएम के 4 साल पूरे. "

करण जौहर ने लिखा, "ऐ दिल है मुश्किल को रिलीज हुए 4 साल हो गए हैं. प्यार का जश्न.. चाहे ये एकतरफा ही क्यों न हो. शुक्रिया बेहिसाब प्यार के लिए जो फिल्म और उस रुहानी संगीत को मिलता रहा जो आज भी जिंदा है." यह भी पढ़े: Anushka Sharma Baby Bump Pics: अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेबी बंप वाली ये बेहद खूबसूरत तस्वीरें, इंटरनेट पर हुई Viral 

'ये दिल है मुश्किल' में पहली बार दर्शकों को रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय को जोडी देखने मिली थी. वहीं उन शाहरुख खान का कैमिओ ने फिल्म में जान डाल दी. 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और फवाद खान जैसे सितारे नजर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).