क्रिकेट

IPL 2020: Virat Kohli को भगवान बताने वाला Suryakumar Yadav का पुराना ट्वीट वायरल

सूर्यकुमार यादव का पुराना ट्वीट, जिसमें वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ कर रहे हैं, वो वायरल हो रहा है. सूर्यकुमार ने आईपीएल-13 में बुधवार रात नाबाद 79 रनों का पारी खेल मुंबई इंडियंस को बेंगलोर के खिलाफ पांच विकेट से शानदार जीत दिलाई.

IPL 2020: Virat Kohli को भगवान बताने वाला Suryakumar Yadav का पुराना ट्वीट वायरल
सूर्यकुमार यादव (Photo Credits: PTI)

IPL 2020: सूर्यकुमार यादव का पुराना ट्वीट, जिसमें वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ कर रहे हैं, वो वायरल हो रहा है. सूर्यकुमार ने आईपीएल-13 में बुधवार रात नाबाद 79 रनों का पारी खेल मुंबई इंडियंस को बेंगलोर के खिलाफ पांच विकेट से शानदार जीत दिलाई. यह पारी तब आई जब चयनकर्ताओं ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी सूर्यकुमार को आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना.

सूर्यकुमार का ट्वीट मार्च-2016 का है जिसमें उन्होंने लिखा, "बड़ी जिम्मेदारी. जहां दबाव होता है. मैंने भगवान को भारत के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते देखा है. विराट कोहली." सूर्यकुमार की पारी ने मुंबई को दो अहम अंक दिला उसके अंकों की संख्या 16 कर दी और इसी के साथ मुंबई ने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. टीम में चयन न होने के बाद सूर्यकुमार के पक्ष में कई लोग बोले थे.

यह भी पढ़ें- IPL: यहां पढ़ें टॉप 3 भारतीय तेज गेंदबाजों के नाम जिन्होंने आईपीएल में डाले हैं सर्वाधिक मेडन ओवर

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट कर सूर्यकुमार को धैर्य रखने की सलाह दी थी. शास्त्री ने लिखा था, "सूर्य नमस्कार. मजबूत रहिए और धैर्य रखिए सूर्यकुमार यादव." शास्त्री का यह ट्वीट सूर्यकुमार की बेंगलोर के खिलाफ खेली गई शानदार पारी के बाद आया था.

मुंबई के कप्तान केरन पोलार्ड ने भी कहा था कि सूर्यकुमार को जल्द ही भारतीय टीम में जगह मिलेगी. पोलार्ड ने कहा था, "वह अपने आप में कहीं न कहीं निराश तो होंगे कि उन्होंने अभी तक भारतीय टीम की नीली जर्सी नहीं पहनी है. वह लगातार बेहतर होते जा रहे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).