बॉलीवुड

Unfair And Lovely: इलियाना डिक्रूज, रणदीप हुड्डा ने अपने वर्क फ्रॉम होम मोड पर की बात

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज और अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' की स्क्रिप्ट रीडिंग वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग कर रहे हैं. कोविड-19 महामारी के इस दौर में सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए इन कलाकारों को स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए वीडियो कॉल किया गया. चूंकि फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है.

Unfair And Lovely: इलियाना डिक्रूज, रणदीप हुड्डा ने अपने वर्क फ्रॉम होम मोड पर की बात
रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रुज (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) और अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) अपनी आने वाली फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' (Unfair And Lovely) की स्क्रिप्ट रीडिंग वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग कर रहे हैं. कोविड-19 महामारी के इस दौर में सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए इन कलाकारों को स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए वीडियो कॉल किया गया. चूंकि फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है.

इलियाना ने इंस्टाग्राम पर स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन की एक तस्वीर भी साझा की है. अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, "वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग एक न्यू नॉर्मल और एक नया अनुभव है, लेकिन किसी नई चीज के शुरू होने का रोमांच बिल्कुल पहले जैसा ही है." यह भी पढ़े: एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने पोस्ट की हॉट वर्कआउट सेल्फी, फैंस को दी ये खास सलाह

रणदीप ने भी इसी तस्वीर को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, "शूटिंग के शुरू होने से पहले वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग. हैलो न्यू नॉर्मल."

बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्देशित 'अनफेयर एंड लवली' हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बन रही एक फिल्म है. फिल्म एक सांवली लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो त्वचा की गहरी रंगत को लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों और पुरानी सोच से जूझ रही है. यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी और इसे देश के कई हिस्सों में फिल्माया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).