देश

Coronavirus Cases in India Update: भारत में COVID19 के आंकड़े 80 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 49,881 नए मामले दर्ज

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 49,881 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 80 लाख के ऊपर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारत में कोविड-19 के कुल मामले अब 80,40,203 हो गए हैं.

Coronavirus Cases in India Update: भारत में COVID19 के आंकड़े 80 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 49,881 नए मामले दर्ज
कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 49,881 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 80 लाख के ऊपर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारत में कोविड-19 के कुल मामले अब 80,40,203 हो गए हैं. कुल मामलों में से 6,03,687 फिलहाल सक्रिय हैं और 73,15,989 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस से 517 मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,20,527 हो गई. 26 अक्टूबर को पिछले कुछ महीनों में सबसे कम 480 मौतें दर्ज की गई थी. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 90.99 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.50 फीसदी है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 4.44 करोड़ तक पहुंचे, अब तक 1.173 लाख से अधिक की हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा 16,60,766 मामले दर्ज हुए हैं, और यहां 43,554 मौतें हुई हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत में एक दिन में 10,75,760 सैंपल की जांच की गई, जिसके बाद जांच की कुल संख्या बढ़ कर 10,65,63,440 हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).