Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामले 5.32 करोड़ से अधिक, 1.30 लाख से ज्यादा संक्रमितों की हुई मौत
वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 5.32 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 1,301,020 हो गई हैं. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि शनिवार सुबह तक कुल मामले 53,281,350 हो गए और मृत्यु के आंकड़े 1,301,021 तक पहुंच गए.