देश

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 131वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 131वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के यहां हुआ था. उनके पिता मोतीलाल नेहरू एक प्रसिद्ध वकील थे.

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 131वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
पीएम मोदी और राहुल गांधी (Photo Credit-File/PTI)

नई दिल्ली, 14 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) को उनकी 131वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि."

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, "आज भारत अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है, वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भाईचारे, समतावाद और आधुनिक ²ष्टिकोण के मूल्यों के साथ हमारे देश की नींव रखी. हमारा प्रयास इन मूल्यों के संरक्षण के लिए होना चाहिए."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्वीट

यह भी पढ़ें: Jawaharlal Nehru Jayanti 2020 Quotes: पंडित जवाहर लाल नेहरू के इन प्रेरणादायक विचारों को WhatsApp, Facebook, Instagram, Twitter के जरिए प्रियजनों के साथ करें शेयर

राहुल गांधी ने यहां शांति वन में नेहरू की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की. नेहरू ने साल 1947 से 1964 तक अपने निधन तक देश का नेतृत्व किया. साल 1964 में उनकी मृत्यु के बाद उनके जन्मदिन को बच्चों के साथ उनके लगाव को देखते हुए बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. वह 'चाचा' नेहरू के रूप में भी लोकप्रिय हैं.

नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के यहां हुआ था. उनके पिता मोतीलाल नेहरू एक प्रसिद्ध वकील थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2020 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).