Jawaharlal Nehru Jayanti 2020 Quotes: पंडित जवाहर लाल नेहरू के इन प्रेरणादायक विचारों को WhatsApp, Facebook, Instagram, Twitter के जरिए प्रियजनों के साथ करें शेयर
पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ वो एक विद्वान और लेखक भी थे. वे जितने महान थे, उनके विचार भी उतने ही महान थे. आज भी उनके विचार लोगों को प्रेरित करते हैं. जवाहर लाल नेहरू की 131वीं जयंती पर उनके प्रेरणादायी विचारों को आप अपनों के साथ वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए शेयर कर सकते हैं.
Jawaharlal Nehru Jayanti 2020 Quotes: आज (14 नवंबर 2020) भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 131वीं जयंती (Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti) मनाई जा रही है. उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (Allahabad) में हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने घर पर निजी शिक्षकों से प्राप्त की थी और 15 साल की उम्र में वे इंग्लैंड चले गए. इसके बाद उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. अपनी शिक्षा पूरी कर भारत लौटने के बाद वे राजनीति से जुड़ गए. साल 1930 से 1940 तक के स्वतंत्रता संग्राम में नेहरू जी ने अहम भूमिका निभाई थी. नेहरू जी को नन्हे बच्चों से बेहद प्यार और लगाव था. बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू (Chacha Nehru) कहकर संबोधित करते थे. नेहरू जी का मानना था. कि हम वास्तविकता में क्या हैं, यह उससे कही ज्यादा मायने रखता है कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं.
पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ एक विद्वान और लेखक भी थे. वे जितने महान थे, उनके विचार भी उतने ही महान थे. आज भी उनके विचार लोगों को प्रेरित करते हैं. जवाहर लाल नेहरू की 131वीं जयंती पर उनके प्रेरणादायी विचारों को आप अपनों के साथ वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए शेयर कर सकते हैं.
1- नागरिकता देश की सेवा में होती है.

2- जीवन में डर के अलावा खतरनाक व बुरा और कुछ भी नहीं.

3- संकट में हर छोटी सी बात का बड़ा महत्व होता है.

4- विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं.

5- लोगों की कला उनके मन का सही दर्पण है.

6- आप दीवार के चित्रों को बदल सकते हैं, लेकिन इतिहास के तथ्यों को नहीं.

7- लोकतंत्र सबसे अच्छा है, क्योंकि बाकी सारी व्यवस्थाएं बदतर हैं.

पंडित जवाहर लाला नेहरू कश्मीर के एक प्रवासी पंडित परिवार से ताल्लुक रखते थे. उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था, जो पेशे से एक वकील थे और उनकी माता का नाम स्वरूप रानी था. नेहरू जी का विवाह साल 1916 में कमला नेहरू से हुआ था. पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को हर साल बाल दिवस यानी चिल्ड्रेन्स डे के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन बच्चों के लिए खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2020 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

