देश

हिमाचल प्रदेश: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और CM जय राम ठाकुर ने प्रदेश और देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश तथा देश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं. राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है.

हिमाचल प्रदेश: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और CM जय राम ठाकुर ने प्रदेश और देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और CM जय राम ठाकुर (Photo Credits: Twitter)

शिमला, 14 नवंबर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya) तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने प्रदेश तथा देश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं. राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है. उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का त्यौहार प्रदेश व देशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा.

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश और देशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि दीपावली का पर्व प्रदेश और देश वासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा और आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा.

यह भी पढ़ें: नागा मुद्दे पर चर्चा के लिए मणिपुर का दौरा कर सकते हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

उन्होंने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में से एक है और सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग इसे मनाते हैं. उन्होंने प्रदेश वासियों से कोरोना महामारी के केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा फेस मास्क और परस्पर दूरी के नियमों को ध्यान में रखते हुए पारम्परिक रूप से सुरक्षित दीपावली मनाने का आग्रह किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2020 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).