Delhi Chalo March: हरियाणा में किसानों ने तोड़े बैरिकेड, दागे गए आंसू गैस के गोले, पानी की बौछारें
हजारों किसानों ने गुरुवार को अंबाला के पास शंभू में पंजाब-हरियाणा सीमा से आगे पुलिस बैरिकेड तोड़ दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उन पर आंसू गैस के गोले दागने के साथ, पानी की बौछारें की. इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए. किसानों ने बैरिकेड को तोड़ते हुए उन्हें पुल से नीचे फेंक दिया.