Priyanka Chopra on her Upbringing: मेरी परवरिश पारंपरिक और आधुनिक : प्रियंका चोपड़ा
देश और विदेश में मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का कहना है कि उनके व्यक्तित्व को आकार देने में उनकी परवरिश की भूमिका अहम है. अभिनेत्री ने कहा, "मैं पारंपरिक भारत व इसमें समाहित प्राचीन ज्ञान और मॉर्डन इंडिया व इसकी शहरी भागदौड़ के सम्मिश्रण से बनी हूं.
देश और विदेश में मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का कहना है कि उनके व्यक्तित्व को आकार देने में उनकी परवरिश की भूमिका अहम है. अभिनेत्री ने कहा, "मैं पारंपरिक भारत व इसमें समाहित प्राचीन ज्ञान और मॉर्डन इंडिया व इसकी शहरी भागदौड़ के सम्मिश्रण से बनी हूं. मेरी परवरिश दो भारतीयों के साथ-साथ पूरब और पश्चिम का मेल है."
अभिनय की बात करें, तो प्रियंका नेटफ्लिक्स में रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के काम में व्यस्त हैं. इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी हैं. इसके अलावा, प्रियंका रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की अगली सुपरहीरो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में भी दिखाई देंगी. यह भी पढ़े: Diwali 2020: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग शेयर की खूबसूरत फोटो, केमिस्ट्री देख रह जाएंगे हैरान
View this post on Instagram
इस बीच, प्रियंका का संस्मरण 'अनफिनिश्ड : अ मेमॉयर' भी पूरी तरह से तैयार है, जिसे अगले साल जनवरी में जनवरी में जारी किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2020 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

