Coronavirus Cases Update: अमेरिका में COVID19 से होने वाली मौतों का आकड़ा 270,000 से अधिक, कुल मामले 1.36 करोड़ के पार
अमेरिका में कोविड -19 से होने वाली मौतों की संख्या 270,000 से अधिक हो गई हैं. अमेरिका में संक्रमण के कुल मामले 1.36 करोड़ तक पहुंच गए हैं, वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 270,003 हो गया है. वहीं 10,000 से अधिक मौतें दर्ज करने वाले राज्यों में इलिनोइस, मैसाचुसेट्स और पेंसिल्वेनिया भी शामिल हैं.