Whatsapp Update: 8 फरवरी तक नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा आपका व्हाट्सऐप अकाउंट
करोड़ों भारतीय उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सऐप की ओर से एक नोटिफिकेशन मिला है, जिसमें उन्हें सेवा की शर्तों और गोपनीयता नीति में बदलावों को स्वीकार करने के लिए कहा गया है. 8 फरवरी तक ऐसा न करने पर उपयोगकर्ता के खाते को हटा दिया जाएगा. साथ ही व्हाट्सएप फेसबुक कंपनियों के हिस्से के रूप में आपको दोस्तों, समूहों, कंन्टेंट आदि को लेकर सुझाव भी दे सकता है.