Priyanka Chopra ने 'We Can Be Heroes' के सीक्वेल का किया ऐलान
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी वेब फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' के सीक्वेल पर काम शुरू कर दिया गया है.अभिनेत्री ने मंगलवार को ट्विटर पर बताया कि इस सुपरहीरो फिल्म के रिलीज होने के महज चार हफ्तों के भीतर इसे 4.4 करोड़ घरों में देखा गया.
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी वेब फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' (We Can Be Heroes) के सीक्वेल पर काम शुरू कर दिया गया है. अभिनेत्री ने मंगलवार को ट्विटर पर बताया कि इस सुपरहीरो फिल्म के रिलीज होने के महज चार हफ्तों के भीतर इसे 4.4 करोड़ घरों में देखा गया.
प्रियंका लिखती हैं, " 'वी कैन बी हीरोज' की रिलीज के चार हफ्तों में 4.4 करोड़ परिवारों ने इसे देखा और अब ब्रेकिंग न्यूज यह है कि इस सुपरहीरो फिल्म की अगली कड़ी भी आ रही है. रॉ बर्ट रॉड्रिग्ज (Robert Rodrigo) और नेटफ्लिक्स के साथ इसके सीक्वेल पर काम शुरू हो गया है." रोड्रिग्ज द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म उनकी फ्रेंचाइजी 'द एडवेंचर्स ऑफ शार्कबॉय एंड लावागर्ल इन 3-डी' (The Adventures of Sharkboy and Lavagirl in 3-D) और 'स्पाई किड्स' (Spy Kids) का स्पिन-ऑफ है. यह भी पढ़े: Meera Chopra Hot Photo: प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मीरा चोपड़ा ने पहनी बेहद बोल्ड ड्रेस, लोगों ने कहा- हॉट लग रही हो
In their first four weeks, it's projected that 63 million households will have courted Shondaland's Bridgerton and 44 million households will have suited up for Robert Rodriguez's We Can Be Heroes, making this our biggest viewing week between Christmas and New Year's ever! pic.twitter.com/dWoLCWn6NO
— Netflix (@netflix) January 4, 2021
'वी कैन बी हीरोज' में प्रिंयका को मिस ग्रेनेडा के किरदार में देखा गया है, जो जो महाशक्तिशाली बच्चों से एक संस्थान की लीडर हैं. इसमें उनके किरदार के कई सारे पहलू हैं. फिल्म की कहानी दुनिया के सुपरहीरोज के बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एलियंस द्वारा उनके माता-पिताओं का अपहरण कर लिया जाता है. रोड्रिग्ज इस सीक्वेल के साथ अपनी वापसी करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

