बॉलीवुड

Bigg Boss 14: बिग बॉस में अपनी जर्नी से खुश हैं राहुल महाजन

बिग बॉस-14 से बेघर होने के बाद राहुल महाजन का दावा है कि वह घर में हुई घटना से परेशान नहीं हैं. अभिनेत्री राखी सावंत एक टास्क के हिस्से के रूप में उनके कपड़े उतार दिए थे, जिससे काफी विवाद हो गया था.

Bigg Boss 14: बिग बॉस में अपनी जर्नी से खुश हैं राहुल महाजन
राहुल महाजन (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस-14 (Bigg Boss 14) से बेघर होने के बाद राहुल महाजन (Rahul Mahajan) का दावा है कि वह घर में हुई घटना से परेशान नहीं हैं. अभिनेत्री राखी सावंत एक टास्क के हिस्से के रूप में उनके कपड़े उतार दिए थे, जिससे काफी विवाद हो गया था. महाजन ने आईएएनएस को बताया, "मैं ठीक हूं. मैं परेशान नहीं हूं लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं बेघर हो गया. मैं अपनी पत्नी और प्रियजनों के पास वापस लौट आया हूं, इसलिए मैं इस तरह से खुश हूं."

राहुल ने कहा, "अगर हम दूसरे सीजन के बारे में बात करते हैं, तो मैं अलग था और अकेला था. उस समय मेरी शादी नहीं हुई थी. मैं 33 साल का था. मैं और चीजें कर सकता था, अधिक इंजॉय कर सकता था. कई चीजें हैं जो मैं अब नहीं कर सकता हूं. अभी मेरी उम्र और परिपक्वता और जीवन के साथ चीजें बदली हैं. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: राखी सावंत ने राहुल महाजन की फाड़ी धोती, अली गोनी को आया गुस्सा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Mahajan (@therahulmahajan)

बता दें की राहुल महाजन बिग बॉस के दुसरे सीजन में प्रभावशाली प्रतियोगिता रह चुके हैं. इस बिग बॉस में वो उनकी एक्स वाइफ डिम्पी महाजन भी थी. राहुल महाजन ने अपने सीजन में लोगों को काफी एंटरटेन किया था. जिसके वजह से बिग बॉस 14 में उन्हें चैलेंजर के रूप में बुलाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).