भारत और आस्टेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर गुरुवार को शुरु हुए तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सत्र का खेल बारिश के कारण रोक दिया गया है. पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद के साथ आई बारिश ने खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने पर मजबूर कर दिया.
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने दूसरे सॉन्ग कैसानोवा में काम को लेकर बिल्कुल तैयार हैं. अभिनेता ने बुधवार को ट्विटर पर अपने सॉन्ग के लिए अपना पहला लुक जारी किया.
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार से तीनों नगर निगमों के 13 हजार करोड़ रुपए के बकाए का तुरंत भुगतान करने की मांग की है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को किसान कल्याण मिशन का आगाज किया. राजधानी में सरोजनी नगर ब्लॉक के दादूपुर गांव से मुख्यमंत्री ने किसानों के आर्थिक विकास के इस सबसे बड़े अभियान की शुरुआत की है
ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया मंचों को संसद द्वारा कानून बनाए जाने तक आपराधिक और दीवानी कानूनों के तहत जवाबदेह बनाने के लिये इन्हें दिशा-निर्देशों के माध्यम से विनियमित करने के लिये उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गयी है.
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू 9 जनवरी को 'विधायक दिवस' समारोह में शामिल होने गोवा विधानसभा पहुंचेंगे. इस दौरान वह पूर्व और मौजूदा सहित पांच विधायकों को सम्मानित करेंगे.
ऑटोमोबाइल दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी आगामी फ्लैगशिप एसयूवी को 'सफारी' के रूप में ब्रांड किया है. टाटा सफारी को भारत में एक लाइफस्टाइल एसयूवी के तौर पर पेश किया गया था.
दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा निर्यातक सउदी अरब के उत्पादन में बड़ी कटौती करने के लिए राजी होने से वैश्विक बाजार में तेल के दाम में जोरदार तेजी आई है.
कांग्रेस पार्टी तेलंगाना, महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति करने जा रही है. सूत्रों से ये जानकारी मिली है.
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल पर अब भी क्रिसमस का खुमार चढ़ा हुआ है. मंगलवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया. सिंगापुर से काजोल ने अपना एक बूमरैंग वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें एक क्रिसमस ट्री के करीब पोज देते देखा जा सकता है.
न्यूजीलैंड के हाथों दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करने के बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा है कि बतौर कप्तान वह इस हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं.
उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के मामलों में छिटपुट वृद्धि देखी जा रही है.
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक मोटरसाइकिल की सवारी करती हुई नजर आ रही हैं. 2010 में आई फिल्म 'अनजाना अनजानी' का गाना हैरत बैकग्राउंड में बज रहा है.
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच को देखने आए दर्शकों में से एक का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी.
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को पीएमसी बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिर पूछताछ के लिए बुलाया है. एजेंसी ने उन्हें 11 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है.
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जहां देश के कई हिस्सों में आंदोलन-प्रदर्शन चल रहे हैं, वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने आंदोलन का समर्थन करते हुए किसानों के बीच पैठ बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं. इसी क्रम में जगह-जगह सम्मेलन और विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य राहणे ने बुधवार को कहा है कि टीम के खिलाड़ी आस्ट्रेलियाई दौरे पर सख्त क्वारंटीन नियमों से परेशान नहीं हैं और टीम गुरुवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच पर फोकस करने के साथ-साथ नियमों का पालन कर रही है.
आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रमण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है और कहा गया है कि वह जिस तरह के शॉट्स खेलने में सक्षम हों, चाहे रिवर्स स्वीप या स्वीप, खेलें.
देश में कोविड (Covid-19 )से स्वस्थ होने की दर 96.32 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 18,088 नए मामले आये. वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 99,97,272 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.