Ind vs Aus 3rd Test 2021: बारिश के कारण खेल रुका, ऑस्ट्रेलिया 21/1
भारत और आस्टेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर गुरुवार को शुरु हुए तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सत्र का खेल बारिश के कारण रोक दिया गया है. पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद के साथ आई बारिश ने खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने पर मजबूर कर दिया.
Ind vs Aus 3rd Test Match 2021: भारत और आस्टेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर गुरुवार को शुरु हुए तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सत्र का खेल बारिश के कारण रोक दिया गया है. पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद के साथ आई बारिश ने खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने पर मजबूर कर दिया. उस समय तक आस्ट्रेलिया ने 7.1 ओवरों मे एक विकेट पर 21 रन बनाए थे. मेजबान टीम ने टॉस जीतक पहले बैटिंग करते हुए सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का विकेट गंवाया है.
मोहम्मद सिराज ने पांच के निजी योग पर वार्नर को स्लिप में कैच कराकर गुरुवार को शुरू हुए सिडनी टेस्ट में आस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया. अपना पहला टेस्ट खेल रहे विल पुकोवस्की 14 और मार्नस लाबुशैन दो रन बनाकर नाबाद हैं.
दोनों टीमों के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज का यह तीसरा मुकाबला है. अभी दोनों 1-1 की बराबरी पर हैं. मेजबान टीम ने जहां एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में आठ विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में लीड ली थी वहीं भारत ने मेलबर्न में शानदार जीत के साथ बराबरी कर ली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 06:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

