Zebronics ने शक्तिशाली स्पीकर 'जेब-म्यूजिक बॉम्ब एक्स' किया लॉन्च, जानिए क्यों है खास
जेब्रोनिक्स ने मंगलवार को एक पोर्टेबल स्पीकर 'जेब-म्यूजिक बॉम्ब एक्स' लॉन्च किया, जो यूजर्स को आउटडोर, ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा. अमेजन सेल के दौरान वायरलेस पोर्टेबल स्पीकर तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, रेड और ब्लू में 2,299 रुपये में उपलब्ध है.