COVID-19: बीजिंग में कोरोना टेस्ट अभियान के तहत 47 हजार सैंपलों की हुई जांच
बीजिंग के डैक्सिंग जिले में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सोमवार को टेस्ट अभियान चलाया गया, जिसके तहत 47 हजार सैंपलों की जांच हुई.
बीजिंग, 20 जनवरी : बीजिंग (Beijing) के डैक्सिंग जिले में कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए सोमवार को टेस्ट अभियान चलाया गया, जिसके तहत 47 हजार सैंपलों की जांच हुई. इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को जिले में लॉन्च किए गए अभियान में तियानगोंगयुआन उप-जिले में लगभग 522,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
रोंगहुई आवासीय परिसर में रविवार को दो नए मामले सामने आने के बाद, डैक्सिंग ने परिसर में लॉकडाउन प्रबंधन को लागू किया है, वहां के निवासियों का परीक्षण किया. यह भी पढ़ें : कोरोनावायरस : बीजिंग में स्थानीय संक्रमण के 7 नए मामले
क्षेत्र में सैंपल जांचने के लिए 68 स्थानों की स्थापना की गई है. स्थानीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, सोमवार तक रोंगहुई आवासीय परिसर में कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में कुल तीन नए मामले पाए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

