टेक

Republic Day Sale 2021: फ्लिपकार्ट आर-डे सेल में Tecno स्मार्टफोन्स पर मिल रही भारी छूट

गणतंत्र दिवस समारोह की खुशी में इजाफा करते हुए, ग्लोबल प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने मंगलवार को 20 जनवरी से 24 जनवरी तक फ्लिपकार्ट की आगामी 'रिपब्लिक डे सेल' के दौरान स्मार्टफोनों के लिए अपनी रेंज पर छूट और ऑफर की घोषणा की है.

Republic Day Sale 2021: फ्लिपकार्ट आर-डे सेल में Tecno स्मार्टफोन्स पर मिल रही भारी छूट
टेक्नो (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 20 जनवरी : गणतंत्र दिवस समारोह (Republic day celebration) की खुशी में इजाफा करते हुए, ग्लोबल प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने मंगलवार को 20 जनवरी से 24 जनवरी तक फ्लिपकार्ट की आगामी 'रिपब्लिक डे सेल' के दौरान स्मार्टफोनों के लिए अपनी रेंज पर छूट और ऑफर की घोषणा की है. फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डे सेल में टेक्नो बजट श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन ब्रांड होने का गवाह बनेगा.

'स्पार्क पॉवर 2' एयर में 6000 एमएएच की बैटरी, एआई पावर चार्जिग और सुरक्षित चार्जिग, 6.95- इंच के डॉट-नॉच डिस्प्ले और 13 एमपी के एआई-पावर्ड क्वैड कैमरा की सुविधा है. साथ ही यह स्टीरियो साउंड के साथ केवल 7,999 पर उपलब्ध है.

'कैमऑन 15' एक फीचर से भरपूर स्मार्टफोन है, जिसमें 48 रेयर कैमरा और 16 एमपी डॉट-इन सेल्फी कैमरा की सुविधा है. इसकी कीमत 9,999 रुपये है. यह भी पढ़ें : Techno: टेक्नो ने भारत में किया 48MP Dual Selfie Camera वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च

इन विशेष मूल्य-बिंदुओं के अलावा, एचडीएफसी बैंक कार्ड उपयोगकर्ता टेक्नो पोवा, कैमऑन 16, कैमऑन 15, स्पार्क 6 गो, स्पार्क पॉवर 2 एयर, स्पार्क गो 2020 फोनों पर अपने कार्ट मूल्य पर 10 प्रतिशत तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).