चीन को झटका, मोबाइल फोन शिपमेंट में 2020 में आई 20.8 फीसदी की गिरावट
चीन की मोबाइल फोन शिपमेंट 2020 में 30.8 करोड़ यूनिट रही, जिसमें साल-दर-साल के दौरान 20.8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. चाइना एकेडमी ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी (सीएआईसीटी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.
बीजिंग, 20 जनवरी : चीन की मोबाइल फोन शिपमेंट (Mobile phone shipment) 2020 में 30.8 करोड़ यूनिट रही, जिसमें साल-दर-साल के दौरान 20.8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. चाइना एकेडमी ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉज (CAICT) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. चीन में पिछले साल अकेले दिसंबर में ही मोबाइल फोन की शिपमेंट इससे पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 12.6 प्रतिशत कम होकर 2.66 करोड़ रही.
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक शोध संस्थान सीएआईसीटी के मुताबिक, घरेलू ब्रांडों ने पिछले साल मोबाइल फोन के शिपमेंट पर अपना वर्चस्व कायम रखा है, जो कुल शिपमेंट का 27 करोड़ यूनिट्स और कुल 87.5 प्रतिशत हिस्सा बना रहा है. यह भी पढ़ें : भारत ने तय किया मोबाइल विनिर्माण में चीन को पीछे छोड़ने का लक्ष्य: रवि शंकर प्रसाद
वहीं वर्ष 2020 में चीनी बाजार में कुल 462 नए मॉडल पेश किए गए, जो साल-दर-साल आधार पर 19.4 प्रतिशत कम रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

