उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने कसी कमर, हर गांव-हर शहर तक पहुंचने के लिए लॉन्च किया प्रियंका गांधी का कैलेंडर
तस्वीरों में प्रियंका को आदिवासी महिलाओं से बात करते, अमेठी में महिलाओं से मिलते, उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रार्थना करते, लखनऊ में गांधी जयंती के कार्यक्रम में भाग लेते, वाराणसी में रविदास जयंती में हिस्सा लेते, हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलते, एक चुनाव रैली को संबोधित करते, आजमगढ़ में बच्चों से मिलते और हरियाणा के एक रोड शो में भाग लेते दिखाया गया है.