विदेश

COVID-19 Update: चीन में सामने आए स्थानीय तौर पर प्रसारित 94 नए मामले

चीनी मुख्य भूमि में गुरुवार को कोविड-19 के 103 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 94 स्थानीय रूप से प्रसारित मामले हैं और नौ बाहर से आए मामले हैं.

COVID-19 Update: चीन में सामने आए स्थानीय तौर पर प्रसारित 94 नए मामले
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Shutterstock)

बीजिंग, 22 जनवरी : चीनी मुख्य भूमि में गुरुवार को कोविड-19 (COVID-19) के 103 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 94 स्थानीय रूप से प्रसारित मामले हैं और नौ बाहर से आए मामले हैं. यह जानकारी नेशनल हेल्थ कमिशन ने शुक्रवार को दी.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय स्तर पर प्रसारित मामलों में हेइलोंगजियांग में 47, जिलिन में 19, हेबेई में 18, शंघाई में छह, बीजिंग में तीन, और शांक्सी में एक मामले दर्ज किए गए. यह भी पढ़ें : Coronavirus Update :अमेरिका में कोविड-19 से रिकॉर्ड मृत्यु दर्ज

कमिशन ने गुरुवार को कहा कि बीमारी से संबंधित कोई संदिग्ध मामला या मौत नहीं हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2021 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).