Stock Market: सेंसेक्स 500 अंक और निफ्टी 150 अंकों से फिसला, शेयर बाजार में गिरावट दर्ज
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के भारी दबाव में गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा और सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 47,000 के नीचे खुला. निफ्टी 150 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 13,800 के नीचे फिसला. वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ था.