योगी सरकार ने रोजगार के मामले में किया चमत्कार, UP में घटी बेरोजगारी दर : CMIE
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को राज्य में रोजगार के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनॉमी (सीएमआईई) ने राज्य में बेरोजगारी की दर और उससे जुड़े आंकड़ों पर हाल ही में रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक इस साल फरवरी में बेरोजगारी की दर घटकर 4.1 प्रतिशत पर आ गई है.