देश

BJP ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, गृहमंत्री अमित शाह 7 मार्च को करेंगे 'डोर टू डोर कैंपेन' का शुभारंभ

गृहमंत्री अमित शाह का एक बार फिर तमिलनाडु और केरल का दौरा तय हुआ है. वह सात मार्च को दोनों चुनावी राज्यों का दौरा कर भाजपा के चुनावी अभियान को धार देंगे.

BJP ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, गृहमंत्री अमित शाह 7 मार्च को करेंगे 'डोर टू डोर कैंपेन' का शुभारंभ
अमित शाह (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 6 मार्च : गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का एक बार फिर तमिलनाडु और केरल का दौरा तय हुआ है. वह सात मार्च को दोनों चुनावी राज्यों का दौरा कर भाजपा के चुनावी अभियान को धार देंगे. खास बात है कि इस दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह तमिलनाडु (Tamil Nadu) में विजय संकल्प महासंपर्क यात्रा अभियान लांच करेंगे. पार्टी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि गृहमंत्री अमित शाह सात मार्च को तमिलनाडु के कन्याकुमारी स्थित सुचिन्द्रम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे.

यह कार्यक्रम सुबह 10:20 मिनट पर होगा. इसके बाद वह कन्याकुमारी (Kanyakumari) के सुचिन्द्रम टाउन में ही विजय संकल्प महासंपर्क नामक 'डोर टू डोर' अभियान लॉन्च करेंगे. इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता तमिलनाडु की जनता के घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों और भाजपा के विजन की चर्चा करेंगे. यह भी पढ़ें : Farmer Protest: किसान आंदोलन का 100वां दिन हुआ पूरा, किसान थोड़ी देर में करेंगे एक्सप्रेस वे की ओर कूच

इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह हिंदू कॉलेज से कामराज स्टेच्यू तक रोड शो करेंगे. यह कार्यक्रम दिन में 11:15 बजे शुरू होगा. दोपहर साढ़े 12 बजे गृहमंत्री अमित शाह कन्याकुमारी स्थित उडुप्पी होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद गृहमंत्री केरल जाएंगे. वहां तिरुवनंतपुरम में सांय साढ़े चार बजे श्री रामकृष्ण मठ का दौरा करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह केरल में भाजपा की केरल विजय यात्रा में भी हिस्सा लेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2021 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).