उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और नोएडा के बाद वाराणसी और कानपुर में भी कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने को मंजूरी मिल गई है. गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिली.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को पूरे देश में 100 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें बैंक धोखाधड़ी के 30 से अधिक मामलों में 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के मामले थे.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान पर 28 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
'बंटी और बबली 2' 2005 की हिट फिल्म 'बंटी और बबली' की अगला पार्ट है. जिसमें रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन ने अभिनय किया है.
बिहार के सारण जिले में दो एएसआई रैंक के पुलिस अधिकारियों को शराब पार्टी का एक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है, एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान कोपा पुलिस स्टेशन में तैनात सुनील कुमार ठाकुर और जिले के दिघवारा पुलिस स्टेशन में तैनात बेचन सिंह के रूप में की गई है.
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली पाकिस्तान टीम के सभी 35 सदस्यों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सीमित ओवर सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले पाकिस्तान टीम के सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.
विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया शुक्रवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे मैच को जीत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. भारत ने इसी मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 66 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी.
अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचती है तो इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स इसके लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच को मिस करने के लिए तैयार हैं.
बिहार के कटिहार जिले के रोशना सहायक थाना क्षेत्र में गुरुवार को रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है, जहां एक सनकी पति ने गुरुवार को अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चियों की हत्या कर दी और फिर घटना को अलग रूप देने के लिए शवों को जलाने की कोशिश की.
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने गुरुवार को भारत सहित प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपनी फ्लैगशिप एक्स-60 सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन का अनावरण किया. इस सीरीज के तहत आने वाले स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत भारत में 37,990 रुपये रखी गई है. नया एक्स-60 दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है.
एसयूवी मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को लेकर चल रहे संकट के बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले ने राज्य की स्थिति पर चर्चा के लिए सोनिया गांधी से मुलाकात की.
बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक नेता को गोली मार दी. घायलावस्था में इन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
उत्तर प्रदेश में चौंकाने वाली एक घटना में, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर चाकू से वार कर घायल कर दिया. ये कदम उसने तब उठाया जब पत्नी उसकी इच्छा के खिलाफ अपने मायके चली गई.
कोविड महामारी फैलने के बाद देशव्यापी लॉकडाउन की पहली वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर मुंबई में कोविड के 5,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जो चौंकाने वाले हैं. बृहनमुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार से जुड़े सभी विभागों के एकीकृत भवनों का निर्माण कराया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के 13 जिलों में राजस्व विभाग के 18 आवासीय व अनावासीय भवनों का लोकार्पण कर रहे थे.
दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12.46 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 27.4 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है.
ब्रिटेन में कोरोनावायरस महामारी के 5,605 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,312,908 हो गई है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ड्यूटी पर तैनात उप-निरीक्षक की मृत्यु पर गंभीर संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद प्रशांत यादव के नाम पर बनने वाली सड़क के लिए 50 लाख रुपये और उनके आश्रित को नौकरी दिलाने की घोषणा की है.
सोनी राजदान ने ट्वीट किया कि 16 से 40 वर्ष की आयु के लोगों को पहले कोविड-19 के खिलाफ टीका लगवाना चाहिए, क्योंकि वे काम और अन्य उद्देश्यों के लिए बाहर जा रहे हैं.
सीएम नीतीश कुमार ने लाठीचार्ज पर तोड़ी चुप्पी, कहा- विधानसभा तो अध्यक्ष का अधिकार क्षेत्र है